फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2#राजनिति पार्टियों ने केवल सता सुख भोगने का किया काम: राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सुरक्षा मंत्र सभी 90 विस सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन

तावडू ।
देश की किसी राजनीतिक पार्टी ने किसान, गरीब, दलित व पिछड़ों के लिए कोई काम नहीं किया। यही वजह है कि आजादी के इतने वर्ष बीतने के बावजूद देश में हालात खराब हैं। यह बात रविवार को नगर के रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा मंच के अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कही।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि पूर्व सरकारों ने पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। साथ ही कहा कि अगर प्रदेश की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे और हर एक परिवार में नौकरी दिलाने का काम करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची भीड़ को देखकर सांसद गदगद नजर आए। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा मंच पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से समर्थन मांगा। सांसद ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि जनसंख्या के आधार पर मिलना चाहिए। इस अवसर पर सब्बीर अहमद, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के प्रदेश महासचिव डॉ. सतीश यादव, जगत सैनी जिला अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा मंच मेवात सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें