फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक हिंसा में लिप्त है माकपा : रिजिजू
विज्ञापन

ब्यूरो
नई दिल्ली। गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीएम) को राष्ट्रविरोधियों को शरण देने वाली पार्टी करार दिया है। रिजिजू ने कहा कि माकपा राजनीति में हिंसा का जिस तरह से इस्तेमाल करती है उसे लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

रिजिजू केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार के विरोध में दिल्ली में आयोजित जन रक्षा यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। यात्रा में केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने भी हिस्सा लिया। रिजिजू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर माकपा का अत्याचार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहा होता, तो केंद्र की यूपीए सरकार केरल में राष्ट्रपति शासन लगा चुकी होती, लेकिन भाजपा वाम दल की सच्चाई बता कर लोगों को जागरूक करना चाहती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा की माकपा के खिलाफ देश भर में यात्रा निकालने की योजना है। इसी के तहत अमित शाह और योगी आदित्यनाथ केरल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें