फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फायर्स सिक्योरिटी से मिलते-जुलते नाम का एप डाउनलोड कराकर ठगे 71 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त इंजीनियर की शिकायत पर केस दर्ज, शुरू में आईपीओ में निवेश का मुनाफा निकालने दिया
विज्ञापन

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफे का लालच देकर सेवानिवृत्त इंजीनियर से 71 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बचत की रकम और लोन लेकर भी निवेश किया था। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि फायर्स एसएनआई नाम का एप भी ठगों ने डाउनलोड कराया। यह ऐप बंगलुरू स्थित ब्रोकरेज फर्म फायर्स सिक्योरिटी के नाम से मिलता-जुलता था। संबंधित फर्म की जानकारी बुजुर्ग को पहले थी ऐसे में उन्होंने महिला की बात पर भरोसा कर लिया।
सेक्टर-78 में रहने वाले 80 साल के पीड़ित ने बताया कि एक अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पूजा नामक महिला ने उनसे संपर्क किया था। व्हाट्सएप पर उससे बातचीत होने लगी थी। उस दौरान पूजा ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह दी। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। इंजीनियर को ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण दिया जाने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्हें जिस ग्रुप में जोड़ा गया था उसमें कई सदस्य पहले से ही जुड़े थे। वे निवेश पर होने वाले मुनाफे की स्क्रीनशॉट रोजाना ग्रुप पर ही साझा कर रहे थे। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि ठगी की रकम जिन खातों में गई है उन खातों की जांच की जा रही है।
शुरुआत में हुआ अच्छा-खासा मुनाफा
शुरुआत में पीड़ित ने कुछ आईपीओ में निवेश किए। इसमें उनको अच्छा-खासा मुनाफा हुआ। मुनाफा समेत मूल रकम निकालने की अनुमति भी दी गई। इसके बाद इंजीनियर को यकीन हो गया कि उनका पैसा सही जगह पर निवेश कराया जा रहा है। उन्होंने दस से अधिक बार में 71 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

बाद में पूरा पैसा निकालने की कोशिश पर मांगे टैक्स
जब पीड़ित को पैसे की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने मुनाफे समेत रकम निकालने का प्रयास किया। इस दौरान ठगों ने लोन भी दिया। बताया गया कि विभिन्न करों और लोन का ब्याज चुकाने के बाद ही रकम निकल सकेगी। बार-बार रुपये वापस करने के लिए कहने पर ठगों ने इंजीनियर को ग्रुप से ही बाहर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें