नोएडा(संवाद)। शहर की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने मैनुअल 3209 चालान और कैमरों द्वारा 3812 वाहनों के कुल 7021 ई–चालान किए हैं। साथ ही 32 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हेलमेट न पहनने वाले 2876, विपरीत दिशा से चलने वाले 168, नो पार्किंग के 511, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 176 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।