नोएडा(संवाद)। पीएफ खाता धारक ई-नॉमिनेशन जरूर करा लें। दरअसल क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन के अनुसार बिना ई-नॉमिनेशन पीएफ का ऑनलाइन दावा करने वालों के लिए लाभदायक रहेगा। उनका कहना है कि यदि पीएफ खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो, उसका दावा करने के दौरान ई-नॉमिनेशन न होने पर पीएफ दावे में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए ई नॉमिनेशन लाभदायक रहेगा।