फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के 700 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के 700 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 220 विद्यार्थियों के खातों में दो अक्तूबर को राशि भेज दी गई है। शेष पात्र विद्यार्थियों को नवंबर में छात्रवृत्ति मिलेगी। योजना के तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे वे अपनी शैक्षिक जरूरतें पूरी कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से राशि भेजी जा रही है। नवंबर में बाकी विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति भेजने की तैयारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें