फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी जमीन पर भूमाफिया को कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। तहसील दादरी क्षेत्र के चोटपुर गांव में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी को शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि राजस्व मानचित्र की एक तकनीकी गलती को कॉलोनाइजरों ने हथियार बनाया है। इसी गलती का लाभ उठाकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी दर्ज है, परंतु मानचित्र में खसरा नंबर दर्ज नहीं हो पाया था। ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं कि भूमि की तत्काल पैमाइश कराई जाए। लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष विभागीय जांच हो। अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें