फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 70 हजार परीक्षार्थी दो पालियों में छह और सात को देंगे पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर पाली में 17,592 परीक्षार्थी भाग लेंगे, प्रशासन की तैयारी पूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के 40 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हर पाली में 17,592 परीक्षार्थी भाग लेंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। पीईटी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न कराई जायेगी।
परीक्षा के लिए 18 सेक्टर और 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की जद में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अब स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों पाली में 70,368 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के लिए सभी केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी। सभी केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहनी चाहिए, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 अंकों की होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। प्रमुख विषयों में जनरल नॉलेज, गणित, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र परीक्षा में कवर हों और उम्मीदवारों की समग्र योग्यता आंकी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें