सरधना। गांव मुल्हेड़ा में नष्ट कराई सिंथेटिक मिल्क केक। खाद्य विभाग
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा, कालंद, सरधना में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने करीब 70 किलो सिंथेटिक मिल्क केक जब्त कर नष्ट किया। साथ ही टीम ने खाद्य सामग्री के नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
बृहस्पतिवार को गांव मुल्हेड़ा निवासी अंकुर के यहां टीम ने 70 किलो सिंथेटिक मिल्क केक जब्त किया। टीम ने जब्त मिल्क केक को गड्ढा खुदवाकर दबवाने की कार्रवाई की। इसके अलावा देवेंद्र कुमार पुत्र टेक चंद, गांव कालंद के यहां से सरसों तेल का नमूना भी लिया गया। क्षेत्र के कई गांवों में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक कारोबार पनप रहा है। दीपावली व अन्य त्योहारों पर सिंथेटिक मिठाई की ज्यादा खपत होती है। इस कारण खाद्य विभाग की टीम जहरीली मिठाई बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
खाद्य जगवीर सिंह ने कहा कि दीपावली के मौके पर मिलावट और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य उत्पादन और बिक्री स्थलों की नियमित निगरानी और छापे की कार्रवाई जारी रहेगी।
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में नष्ट कराई सिंथेटिक मिल्क केक। खाद्य विभाग