फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गे की हिम्मत के आगे हार गया कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों की हिम्मत के आगे हार गया कोरोना
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना काल में मजबूत प्रतिरोधक क्षमता होना बेहद जरूरी है। बुजुर्गों में समय के साथ यह क्षमता क्षीर्ण होने लगती है। जिले के बुजुर्गों ने इस बात को मिथ्या सिद्ध किया है। उनके जज्बे और हिम्मत के आगे कोरोना भी हार गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में वृद्धों की ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। रिकार्ड के मुताबिक, स्वस्थ हो चुके 71 मरीजों में से 7 की उम्र 60 के पार है। इनमें से भी तीन मरीज 75 वर्ष के पड़ाव को पार कर गए हैं। बुजुर्गों का रिकवरी रेट देख चिकित्सक भी हतप्रभ हैं। जिम्स, शारदा और दिल्ली से बुजुर्ग मरीजों को छुट्टी मिली है। हालांकि, 50 से 60 वर्षीय रोगियों के बीच में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी सात ही है।
विज्ञापन

----------
ऐसे हुए स्वस्थ
जिम्स के चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्गों के लिए पोषक तत्व युक्त खानपान के साथ नियमित दवाओं से सेहत में हो रहे उतार-चढ़ाव का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया। अधिकांश मरीजों को मलेरिया समेत अन्य दवा दी गईं। जिस थेरेपी का असर अधिक हुआ, उसे जारी रखा गया। परिणाम मरीजों के स्वस्थ होने के रूप में सामने आया।
विज्ञापन

---------------
यहां से हुए डिस्चार्ज
- 03 अप्रैल को जिम्स से 62 वर्षीय वृद्धा डिस्चार्ज किया गया।
- 16 अप्रैल को दिल्ली से 67 वर्षीया वृद्धा को छुट्टी मिली।
- 20 अप्रैल को चाइल्ड पीजीआई से 63 वर्षीय वृद्ध स्वस्थ हुए।
- 22 अप्रैल को चाइल्ड पीजीआई से 80 वर्षीय बुजुर्ग ठीक होकर गए।
- 26 अप्रैल को जिम्स से 81, 73 और 78 वर्षीय तीन वृद्धा ठीक होकर लौटीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें