लोहता के एक स्कूल में हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय रिंग टेनिस रेफरी क्लीनिक रविवार को संपन्न हुई। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के 65 रेफरियों ने छह प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित पांडेय ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इससे पहले रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव के आरबी श्याम सुंदर जी ने प्रतिभागियों को सुबह के सत्र में खेल की जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों ने रेफरी की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा में पास होने वाले प्रतिभागी नवंबर महीने में गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। क्लीनिक रेफरी में तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन नीलेश मिश्रा, धन्यवाद ज्ञापन मनीषा रानी ने दिया।