बीएचयू परिसर स्थित 89 बटालियन एनसीसी की ओर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बीएचयू समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के कैडेटों ने परेड किया। इस दौरान बटालियन की ओर से जवानों के देखरेख में फायरिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। 9 अक्तूबर से शुरू होकर 18 अक्तूबर तक चलने वाले शिविर में रविवार को अग्निमशन विभाग भेलूपुर के कर्मियों ने आग से बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया। इसके साथ ही सेबी की ओर से आए सदस्यों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया।