फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘स्प्रीएस्टा’ के पहले दिन देश के करीब 65 संस्थानों और विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन तथा रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस मौके पर चेयरमैन एचएस बंसल, अनिल कुमार बंसल, अनमोल बंसल, प्रो. सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो