फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में 65 फीट के रावण का होगा दहन: 325 फीट के भव्य मंच पर सजेगी रामलीला, मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

Sat, 10 Oct 2026 05:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का रामलीला एवं दशहरा महोत्सव आज रविवार से शुरू होगा। इसमें आधुनिक ग्राफिक्स व एलईडी स्क्रीन का उपयोग होगा। दशहरा पर रावण आदि के पुतले दहन होंगे।
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1, एच्छर में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आज रविवार से रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आगाज होगा। 11 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन में 325 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े बहुमंजिला मंच पर 100 से अधिक कलाकार रामकथा का मंचन करेंगे। आधुनिक ग्राफिक्स, विशाल एलईडी स्क्रीन और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था के जरिए दर्शकों को थिएटर जैसा अनुभव देने की तैयारी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला में पारंपरिक परदों की जगह एलईडी स्क्रीन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। महोत्सव में हस्तशिल्प के स्टॉल और बड़े झूले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दशहरा पर 65 फीट के रावण, 60 फीट के कुंभकरण और 55 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश पूजन और शिव-पार्वती विवाह के मंचन से होगी। इसके बाद राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, बाली वध, लंका दहन और राम-रावण युद्ध जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें