फोटो 27रक्तदाताओं को बैज लगाते डीसी कैप्टन मनोज कुमार। स्रोत: डीपीआरओ
नारनौल। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से बुधवार को आईटीआई में रक्तदान शिविर लगाया गया। उपायुक्त मनोज कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 62 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
डीसी ने कहा कि रक्तदान बड़ी समाजसेवा है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, हरियाणा रेडक्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान जितेंद्र राव, नगर पालिका चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद थी। संवाद