‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेताओं को पीएम प्रदान करेंगे मेडल
एजेंसी
नई दिल्ली। प्रवासी भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेताओं को वाराणसी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां प्रवासी भारतीय केंद्र में क्विज के दूसरे चरण के ग्रांड फिनाले के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को इन विजेताओं को मेडल प्रदान करेंगे। इस क्विज का उद्देश्य प्रवासी भारतीय युवाओं को अपने देश के बारे में जानने और अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करना था। विदेश मंत्री ने बताया कि विजेता प्रयागराज में कुंभ मेला भी देख सकेंगे।