वोटर इन्फॉरमेशन सिस्टम 25 को होगा लांच : उपायुक्त
नूंह। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग कई तरह की सुविधाएं देने जा रहा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम वोटर वेरिफिकेशन इंफोर्मेशन का रहेगा, जो आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लांच होने जा रहा है। इस प्रोग्राम के तहत कोई भी मतदाता अपना वोट बनवाने के लिए इसकी प्रक्रिया, फार्म भरने, बीएलओ तथा वोटर कार्ड का स्टेटस जानने जैसी जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप की भी लॉचिंग होगी, इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि इसी दिन मतदाताओं की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाईन एप की भी लॉंचिंग होगी।