15 वर्ष तक के 200 बच्चों का टीकाकरण
बिलासपुर। टीकाकरण अभियान के तहत बिलासपुर में स्कूली बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगाया गया। शेरवुड पब्लिक स्कूल में चिकित्सकों ने शिविर लगाकर 15 वर्ष तक के 200 बच्चों का टीकाकरण किया। डॉ. रमेश चावला ने बताया कि छूट गए बच्चों के लिए दोबारा कार्यक्रम चलाया जाएगा। खसरा और रूबेला से बचाव के लिए 9 महीने से 15 साल तक के बच्चे को टीका लगवाना अनिवार्य है। प्रबंधक मनोज चौधरी ने अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कीर्ति, डॉ रमेश चावला, मनोज चौधरी, रोहित सिंह, सरिता, कमलेश कौशिक, राखी सहित स्टाफ मौजूद रहा। ब्यूरो