टीईटी में जीबीयू के 90 फीसदी छात्रों ने पाई सफलता
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विवि के बीएड विभाग का दावा है कि लगभग 90 फीसदी छात्रों ने प्रथम प्रयास में ही परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। विभागाध्यक्ष ने बताया कि शैक्षिक वातावरण, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अध्यापकों के मार्गदर्शन और कुशल निर्देशन की वजह से के विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की है। वहीं विवि के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने बताया कि 15 दिसंबर को विवि में तनाव पर काबू पाने और क्षमता बढ़ाने के लिए भावनात्मक बुद्धि पर कार्यशाला होगी। इसमें तनाव से मुक्ति इत्यादि पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। ब्यूरो