फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट::::राखी वाली खबर के साथ::::
विज्ञापन

बहनों को भाइयों तक मुफ्त में पहुंचाएगा रोडवेज विभाग
-प्रदेश के अंदर चलने वाली बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे, नहीं लिया जाएगा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज विभाग महिलाओं को मुफ्त में सफर करवाएगा। वहीं विभाग ने उस दिन भीड़ वाले रूटों पर अलग से बसें चलाने की भी तैयारी की है।
रक्षाबंधन 26 अगस्त को मनाया जाएगा। भाइयों के पास पहुंचने में बहनों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी महिलाएं और उनके बच्चे रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगे। इस बारे में रोडवेेज प्रशासन की ओर से ड्राइवर-कंडक्टरों के अलावा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूट पर चलती हैं रोडवेज की बसें
गुरुग्राम से भिवानी, रोहतक, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, कुरूक्षेत्र और चंडीगढ़ तक बस जाती हैं। इसके अलावा हरियाणा में करीब दो दर्जन रूट पर बसें यहां से जाती हैं। रक्षाबंधन के दिन बसों में यात्रा करने वालों की भीड़ अधिक होने की संभावना को देखते हुए समय सारणी भी बस काउंटरों पर लगाई जाएगी।

बयान...
हर साल की तरह इस बार भी बहनों को रोडवेज की बसों में फ्री में सफर करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयार कर ली है।
-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें