एक दिन में एकत्रित कीं प्लास्टिक की छह हजार बोतलें
एनपीसीएल ने ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में मनाया अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
लोगों को प्लास्टिक की 10 बोतलें के बदले जूट का एक बैग दिया गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने सोमवार को ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के लोगों के साथ मिलकर करीब छह हजार प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित कीं। लोगों को प्लास्टिक की 10 बोतल पर जूट का एक बैग दिया गया।
कंपनी की टीम ने डीपीएस ग्रेनो, गांधी इंटर कॉलेज घोड़ी बछेड़ा, आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता व उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनपत के बच्चों के साथ अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सीनियर सिटीजन, गोल्फ विस्टा, मिगसन ग्रीन और फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी में अभियान चलाया। यहां निवासियों से प्लास्टिक की बोतलेें लेकर जूट का बैग दिया। इसके साथ ही तुगलपुर व ग्रेनो वेस्ट के ग्राहक सेवा केंद्र और नॉलेज पार्क-चार के कॉरपोरेट कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि बाजार जाते समय जूट या कपड़े का बैग लेकर जाएं। एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन सारनाथ गांगुली ने बताया कि कंपनी तीन माह से प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का अभियान चला रही है। प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल शहर में अलग-अलग जगह रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाई है।