नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 6 नए मामले आए। ऊदाका में एक, नूंह में एक, पुन्हाना सीएचसी में एक, हिरवाड़ी में एक, फिरोजपुर झिरका में एक और तावडू में 1 केस सामने आए हैं। वहीं 5 मरीजों के ठीक होने की खबर भी मिली। ठीक हुए सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया।
जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को संज्ञान लेने की जरूरत है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि विभाग द्वारा संक्रमण फै लने से रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा संदिग्धों की लगातार जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की प्राथमिकता से जांच की जा रही है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के 53 मरीज हैं। जिले में कुल 573 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 508 मरीज ठीक हो चुके हैं। 16111 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 11386 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 4725 लोगों की निगरानी जारी है। 15088 संदिग्धों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 14238 की निगेटिव रिपोर्ट आई है तथा 193 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।