फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 ने दी कोरोना को मात, 6 और लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 6 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही 19 मरीजों के ठीक होने की खबर भी मिली। जिले में कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। फिरोजपुर झिरका में 1, पुन्हाना में 1, राजपुर पुन्हाना में 1, खोरी कलां में 1, तावडू में 1 व रोजका मेव में नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन-रात काम कर रही है। विभाग की टीम लगातार गांवों में जांच कर रही है। विभाग द्वारा संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की निगरानी की जा रही है। सिविल सर्जन डॉक्टर जेएस पुनिया और डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद ने बताया कि विभाग की टीम लगातार संक्रमण को रोकने के प्रयास कर रही है।
कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें, कि जिले में कोरोना के 72 मरीज हैं। कुल 493 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 411 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 12467 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 10085 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 2382 लोगों की निगरानी जारी है। 11455 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 10798 की निगेटिव रिपोर्ट आई है 142 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें