फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-164 में आएगी 6 आईटी प्लॉट की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-164 में 6 आईटी और आईटी इंस्टीट्यूट प्लॉट की योजना लाएगा। इसके लिए प्राधिकरण को यहां पर जमीन मिल गई है और प्लॉट भी चिन्हित हो गए हैं।
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे प्राधिकरण सेक्टर-161, 162, 163, 164, 165, 166 विकसित कर रहा है। लेकिन इन सेक्टरों को विकसित करने को जमीन ले पाना नोएडा प्राधिकरण के लिए चुनौती बना हुआ है। सेक्टर-164 में प्राधिकरण ने कुछ हिस्से में जमीन पर कब्जा लिया है। प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि सेक्टर-164 में 6 आईटी और आईटी इंस्टीट्यूट के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। ये योजना अगले महीने प्राधिकरण लांच करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें