फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समाधान दिवस में 6 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जिले की दादरी, सदर और जेवर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तीनों जगह पर 89 शिकायतें आईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दिया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर शिकायतें सुनीं। यहां 42 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से 2 शिकायतों का समाधान मौके पर हो सका। वहीं दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने लोगों की शिकायतों को सुना। यहां 46 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें