फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेगा प्लेसमेंट फेस्ट में 580 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी) व डीपीएसआरयू की ओर से नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट का शनिवार को आयोजन किया गया। यह नियुक्ति का 10.0 संस्करण रहा। इस मेगा प्लेसमेंट फेस्ट में 55 राष्ट्रीय व अन्य कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन में 1200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 580 अभ्यर्थियों का चयन व शॉर्टलिस्टिंग की गई। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों ने 3 लाख से 8 लाख तक के पैकेज दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार व पूर्व डीसीजीआई जी.एन. सिंह ने कहा कि नियुक्ति 2026 जैसे आयोजन युवाओं को रोजगार व वैश्विक अवसरों से जोड़ने वाला सशक्त मंच हैं। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल ने कहा कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यावहारिक एवं फार्मास्युटिकल कौशल को भी निरंतर विकसित करें। इस मौके पर डीपीएसआरयू के कुलपति प्रो. रविचंद्रन वी., राजीव भार्गव, प्रो. (डॉ.) विभु सहानी, लॉयड ग्रुप के अध्यक्ष मनोहर थैरानी, प्रो.(डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें