ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी राम प्रवेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों की बैठक 9 अप्रैल को होगी। इसमें भूमि विकास, पुलिस, बैंक, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार संबंधी समस्या व सैनिकों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।