फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 24 घंटे में 57.6 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मंगलवार को बारिश से मिली राहत बुधवार को धूप में सूख गई। 24 घंटे में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में जिले में 57.6 एमएम बारिश हुई है। हालांकि हल्की धूप, बादल और उमस के बीच दोपहर करीब 2:30 बजे बादल घिर आए। कुछ इलाकों में तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार हल्की रहेगी। 4 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बारिश से शहर की हवा साफ रही। नोएडा का एक्यूआई 112 और ग्रेनो का 97 रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें