नोएडा। बिल्डरों को निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले एक कंपनी संचालक से 54 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर बिल्डर कंपनी के सीएमडी समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बख्तावरपुर गांव निवासी बिजेंद्र की निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की फर्म है। आरोप है कि उन्होंने 2017 में फाॅर्च्यून उन्नति होल्डिंग कंपनी को सेक्टर 119 स्थित अरण्या प्रोजेक्ट में 54 लाख रुपये का सामान दिया था। इसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कंपनी सीएमडी अनिल मिठास और शशांक, राजेश, हिमांशु, शैलेंद्र, अंकित, रेखा, संदीप, रामेश्वर व संजय पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो