संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत जिले के छछरौली, जगाधरी व रादौर ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत लोगों को आवासीय प्लाट आवंटित किए गए। इसके लिए एडीसी नवीन आहूजा की देखरेख में जिला सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंप्यूटर ड्रॉ करके पात्र लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए।
एडीसी ने बताया कि छछरौली ब्लॉक के खदरी गांव में 23 प्लाॅट, जगाधरी ब्लॉक के कुंजल गांव में 20 प्लाॅट, रादौर ब्लॉक के रादौरी गांव में 11 प्लाॅट आवंटित किए गए। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत जरूरतमंद पात्र लोगों को 100-100 गज का प्लाॅट मिलेगा। जिले में कुल 54 प्लाॅट आवंटित किए गए। इस मौके पर सिटीएम पीयूष गुप्ता, बीडीपीओ श्याम लाल व कार्तिक चौहान, चंडीगढ से डाटा एंट्री ऑपरेटर कमल कुमार, सीबीटी सीमा शर्मा उपस्थित रहे।