फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से सड़क पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे से सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव गुजर्नगला में जरगाली जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जों के कारण गांव में गंदा पानी भर गया है। लगातार पानी भरे रहने से सड़क खड्डों में तब्दील हो चुकी है। इससे होकर गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस मामले में सीएम को शिकायत भेजी है। गुजर्नगला गांव के रसीद, जमील, खालिद, सफेद खा, जान मोहम्मद सीएम को भेजी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों के कारण गांव के गंदे पानी की निकासी बंद है। क्योंकि अवैध कब्जों से पंचायत के रास्ते के साथ बनी नालियां खत्म हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के माध्यम से कई बार गंदे पानी की निकासी के लिए कोशिश की गई, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। इसके कारण गांव का सारा गंदा पानी जरगालीजाने वाली सड़क पर जमा होता रहता है। इससे सड़क भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। इससे यहां के लोग परेशान हैं। यह सड़क कई गांव को जोड़ती हुई सीधे जिला अस्पताल मांडीखेड़ा की ओर जाती है इसलिये इस सड़क से होकर प्रतिदिन कई गांवों के लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है लेकिन किसी अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सीएम कार्यालय को शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। खंड विकास पंचायत अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि यह सही है कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली है जिसमें गांव के अवैध कब्जों को हटवाने के पुलिस बल की मांग बार-बार की जा रही है पुलिस बल नहीं मिलने के कारण कार्रवाई में देर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें