फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक में चल रहे आतंकवाद का खात्मा जरूरी
विज्ञापन

सामाजिक संस्था मीसास और सैफी महासभा ने की बैठक
पुन्हाना। पुलवामा आतंकवादी हमले पर मेवात की सामाजिक संस्था मीसास और सैफी महासभा की संयुक्त बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद याहया सैफी ने की। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और पाकिस्तान समर्थित दहशतगर्दी की जमकर निंदा की गई। बैठक में कहा गया कि यह सब पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है इसलिए पाकिस्तान को इसका सबक सिखाना जरूरी हो गया है। हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की भी मांग की गई। मोहम्मद याहया सैफी ने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम की आड़ में आतंकवादियों को फंड मुहैया कराता रहा है। आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर को पाकिस्तान ने खुली छूट दे रखी है। प्रधान मंत्री को इस पर कठोर से कठोर कदम उठाना होगा और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन-शांति का मजहब है। इस्लाम की आड़ में हो रहे इस आतंकवाद को खत्म करना ही होगा। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की इस हरकत का जल्द मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ताकि हमारी बहादुर सैनिकों का मनोबल कमजोर न हो। इस मौके पर मम्मन सैफी अड़बर, छोटा मेवली, हाजी आस मोहम्मद अड़बर, मुबीन सैफी, हाजी जमालुद्दीन नंगली, इल्यास सैफी, जुनेद अहमद, मोहम्मद असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें