फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों के नववर्ष को शुभ बनाएगा पीर टू पीर हेल्प ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब बच्चों का नववर्ष शुभ
विज्ञापन

बनाएगा पीर टू पीर हेल्प ग्रुप
जरूरतमंदों की मदद के लिए ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने बनाया है यह ग्रुप
- लोगों से दान करने की अपील, जगह-जगह लगाए दानपात्र
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के एक ग्रुप ने नववर्ष पर गरीब बच्चों की मदद करने का फैसला लिया है। यह ग्रुप बच्चों को मिठाई, कपड़े, किताबें, खिलौने आदि देगा, ताकि उनके नववर्ष की शुरुआत शुभ हो सके। ग्रुप ने अन्य सोसायटियों के लोगों से भी जरूरी सामान दान करने की अपील की है। इसके लिए जगह-जगह दानपात्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों के लोगों ने पीर टू पीर हेल्प नाम से एक ग्रुप बना रखा है। यह ग्रुप गरीब लोगों और बच्चों की समय-समय पर मदद करता है। हाल ही में ग्रुप के सदस्यों ने सुबह की चाय अभियान शुरू किया था। इसके तहत सप्ताह के दो दिन ग्रुप के सदस्य सुबह-सुबह गरीब लोगों को चाय पिलाते हैं। ग्रुप के सदस्य विवेक रमन ने बताया कि ग्रुप सुविधाओं से वंचित रहने वाले गरीब बच्चों के साथ नववर्ष मनाएगा। बच्चों को मिठाई, खिलौने, स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल आदि देकर उनके साथ नववर्ष मनाया जाएगा। अन्य सोसायटियों के लोगों से भी इसमें सहयोग मांगा गया है। उन्होंने बताया कि गौड़ सिटी के 11, 4, 6, 12 एवेन्यू समेत अन्य जगहों पर दानपात्र लगाए गए हैं। अगर किसी को गरीब बच्चों के लिए कुछ देना है तो 31 दिसंबर की शाम पांच बजे तक बॉक्स में रख दे। उसके बाद दानपात्र हटा दिया जाएगा। एक जनवरी को गरीब बच्चों को सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें