केरल की मदद के लिए बढ़ रहे लोगों के हाथ : रामकुमार
नोएडा। केरल मेें बाढ़ से प्रभावित हुए लाखों लोगों की सहायता हेतु आयोजित राहत कोष शिविर के तीसरे दिन भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में एक सील किया हुआ बॉक्स रखा है, जिसमें लोग रुपये डाल रहे हैं। कई लोगों के सामने सील किए गए बॉक्स को खोला जाएगा, जितनी भी नकदी होगी, उसका चेक बनाकर राहत कोष में दिया जाएगा। शिविर के आयोजक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर ने कहा कि अभी भी मानवता बाकी है, तभी लोगों ने इतने लगन से राहत शिविर में भाग लिया। राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर शिविर शुरू किया गया था। सहायता राशि बहुत जल्द उन लोगों तक पहुंचा दी जाएगी, जिन्होंने आपदा के कारण अपना सब कुछ खो दिया है। कुछ अन्य गांवों की तरफ से भी कहा गया है कि बॉक्स हमारे गांव में भी रखवा दो, ताकि लोग मदद कर सकें। शिविर में मुख्य रूप से विक्रांत यादव, अवनीश तंवर, रविंद्र कवर, अंकित तंवर, यस राम तंवर, उधम सिंह, आयुष, शिवम, धर्मेंद्र गुर्जर, रजनीश यादव, रवि राजपूत, नितेश तंवर, जगबीर सिंह, अक्षय सिंह, शिवेंद्र कुमार, कार्तिक, उमेश तंवर सहित कई लोगों का योगदान है। ब्यूरो