‘मानकों के दोबारा परीक्षण की आवश्यकता नहीं’
नोएडा। समाजसेवी रंजन और आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर ने प्राधिकरण से पूछा था कि क्या प्राधिकरण द्वारा निर्मित मकानों का समय-समय पर हेल्थ ऑडिट किया जाता है जिससे यह पता लग सके कि यह इमारतें रहने लायक हैं भी या नहीं। वहीं दूसरे सवाल में तोमर ने पूछा था कि यदि ऐसा होता है तो कितने अंतराल के बाद मानकों का परीक्षण किया जाता है। इसके जवाब में प्राधिकरण ने बताया कि निर्धारित मानकों, अनुदेशों एवं निर्धारित विशिष्टियों के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा भवन निर्मित किए गए हैं। भवन निर्माण के निर्धारित मानकों के पुन: परीक्षण की आवश्यकता नहीं है। ब्यूरो