योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गांवों में कैंप
रबूपुरा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी गांवों में कैंप लगा रहे हैं। इस दौरान पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को भुन्ना तगा गांव में वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, सी एम आवास, आयुष्मान भारत जैसी विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर 150 आवेदन लिए गये। कैंप प्रभारी जल विभाग के जेई मोहम्मद अनस ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का सही पात्रों को लाभ नहीं मिल पाता। लिहाजा शासन के आदेश पर गांवों में जाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस दौरान डिगंबर सिंह (टीएसी), पवन प्रधान, धर्मवीर शर्मा, बिजेंद्र, राजवीर, मदन, रनवीर, सुरेश, रामचंद्र, बबली, खेमचंद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो