ट्रांसफॉर्मर न बदलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
दादरी। नगर के मोहल्ला नई आबादी में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी दादरी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। नगर के मोहल्ला नई आबादी में पांच दिन पहले बिजली का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग कार्यालय पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को लोग तहसील पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हारून सैफी, अनीस अहमद, इरसाद, साजिद, मोबिन, सादिक, इस्लामुद्दीन , गुलफान समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो