फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन


मौसम के तेवर बदलने के साथ ही शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से चरमराने लगी है। शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराया गया है। शहर की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति के लिए जगह-जगह प्रदर्शन कर अपना गुस्सा निकाला। कई कर्मचारी और अधिकारी महिलाओं के गुस्से का शिकार हुए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के प्रति शहर की महिलाओं में काफी रोष है।
वार्ड तीन, चार, छह, सात, आठ, चौदह, पंद्रह सहित कई वार्डों में जबरदस्त पेयजल संकट गहराया हुआ है। पिछले कई दिनों से नलों से पानी की दो बूंद भी नहीं टपकी है। जिसकी वजह से शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है। पुराने वार्ड सात एवं नए वार्ड आठ की महिलाओं ने पेयजल संकट से परेशान होने के बाद लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम अनीष यादव को अवगत कराया कि पिछले छह महीनों से उनके वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। वार्ड 12 की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

- पानी के लिए जागना पड़ता है रातभर
तृप्ता, क्षमा, सरला, गरिमा, राजकुमारी, करिश्मा ने बताया कि पानी भरने के लिए उनको रातभर जागना पड़ता है। बिजली का बिल काफी आ रहा है लेकिन नलों से दो बूंद पानी भी नहीं टपक रहा है। टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति करनी पड़ रही है, जबकि बिल के पैसे बेकार जा रहे हैं। सोनिया, फूलवती ने कहा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी बार-बार यह कहते हैं कि वे खुदाई करवाकर पाइप लाइन चैक करवा रहे हैं। आज तक इनकी पाइप लाइन ठीक नहीं हुई। पेयजल संकट से परेशान शहर की महिलाएं पूरे गुस्से में थी। उन्होंने एसड़ीएम अनीष यादव को स्पष्ट तौर पर कहा कि कल तक पानी नहीं आया तो वे पुन: लघु सचिवालय में आ धमकेंगी।
- एसड़ीएम ने ली अधिकारियों की क्लास
महिलाओं द्वारा पेयजल संकट की शिकायत करने के बाद एसड़ीएम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि या तो शहर की पेयजल आपूर्ति को शीघ्र ही नियमित करो या फिर जिन वार्डों में पेयजल की समस्या है, उनमें टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवाओ।
विज्ञापन

------
शहर की पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। तिजारा रोड पर पाइप लाइनों को चैक किया जा रहा है। शीघ्र शहर की पेयजल आपूर्ति नियमित होने की पूरी-पूरी संभावना है।
- अनीष यादव, एसडीएम फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें