फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पू घर के निवेशकों ने प्रबंधन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन1

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्पू घर के निवेशकों ने प्रबंधन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित अप्पू घर वाटर पार्क को बेचने की सूचना के बाद अप्पू घर के सभी निवेशक सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को निवेशकों ने एकजुट होकर अप्पू घर प्रबंधन और उसके मालिक के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। उन्होंने उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।
निवेशक गौरव सचदेवा ने बताया कि वर्ष 2010 में अप्पू घर के प्रोजेक्ट की शुरुआत में वाटर पार्क, मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर, एक शॉपिंग कॉप्लेक्स और रिटेल मॉल शामिल था। इसमेें करीब 2000 निवेशकों ने पैसा लगाया था। जिसकी कुल कीमत करीब एक हजार करोड़ रुपये है। हुडा ने जब जमीन को लीज पर दिया था, तो उसमें यह शर्त रखी गई थी कि इस प्रोजेक्ट में कम से कम 100 करोड़ रुपये का निवेश होना चाहिए और प्रोजेक्ट पूरा होने के पांच साल बाद तक इसे बेचा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

निवेशकों का कहना है कि प्रोजेक्ट शुरू हुए 8 साल बीत गए हैं, लेकिन इसका काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बावजूद इसके अप्पू घर को अब तक चार बार बेचा जा चुका है और निवेशकों को उनके पैसे का अब तक कोई हिसाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में अब तक केवल एक वाटर पार्क ही बना है। जो पिछले 4 वर्षों से संचालित है। उसकी कमाई भी प्रबंधन द्वारा ही रखी जाती है, जबकि इस प्रोजेक्ट से होने वाली कमाई का 12 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिए जाने की शर्त थी, लेकिन पिछले करीब दो साल से उन्हें किसी भी तरह का कोई रिटर्न नहीं दिया गया है। जिससे वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवेशक कुनाल रतलानी ने कहा कि प्रबंधन द्वारा आज तक पैसों का हिसाब निवेशकों को नहीं दिया गया है। निवेशकों द्वारा उनकी जीवन भर की जमा पूंजी लगाई गई है, लेकिन मालिक द्वारा इसका 49 फीसदी एंटर स्पोर्ट्स को बेच दिया गया है। जिसकी निवेशकों को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं अब इसे इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी की रहीती स्पोर्ट्स को बेचने की संभावना है। इससे सभी निवेशकों में रोष है।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें