फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने आए 51 बाइकर्स को वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने आए 51 बाइकर्स को वापस लौटाया
विज्ञापन




नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से यमुना एक्सप्रेसवे पर रेसिंग करने जा रहे बाइकर्स को पुलिस ने रविवार सुबह जीरो प्वाइंट पर रोक दिया। इस दौरान 51 बाइकर्स को वापस भेजा गया। बाइकर्स ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

हर सप्ताह सुबह के समय कई युवा रफ्तार का रोमांच लेने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचते हैं। महंगी सुपरबाइक्स और तेज गति से दौड़ते इन बाइकर्स की वजह से हाईवे पर गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी के मद्देनजर रविवार सुबह जीरो प्वाइंट समेत नोएडा के सभी बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने पर कोई अपराध नहीं है। जो वाहन तेज गति से चलते हैं, उनका कैमरे के जरिये चालान किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें