फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 504 इकाइयां करेंगी 2.59 लाख करोड़ रुपये का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 6 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में 504 औद्योगिक इकाइयां करीब 2.59 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इन परियोजनाओं में एमएसएमई, आईटी, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीकी और अन्य विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार इन इकाइयों की कागजी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब ये धरातल पर उतरने को तैयार हैं।


जिले में आयोजित हुए यूपी ट्रेड शो के बाद इसका सीधा असर पड़ा है। उद्यमी अब नोएडा में तेजी से निवेश कर रहे हैं। सरकारी आकड़ों के अनुसार, जिले में 504 इकाइयों की अधिकतर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यह जैसे ही शुरू हो जाएंगी, इनसे करीब छह लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा। विशेष रूप से आईटी और टेक्सटाइल सेक्टर में कई बड़ी कंपनियां उत्पादन इकाइयां और डाटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी में हैं। वहीं, एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयां सप्लाई चेन को मजबूत करेंगी। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि नोएडा पहले से ही आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बन चुका है। नए निवेश से जिले की अर्थव्यवस्था को और गति मिलेगी तथा रियल एस्टेट, परिवहन, होटल और खुदरा कारोबार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में तेजी से निवेश हो रहा है, यहां के बेहतर इंफ्रा और मजबूत कनेक्टिविटी यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। वहीं, सुरक्षा के नजरिये से भी बेहतर होने से यहां निवेशक तेजी से निवेश कर रहे हैं। -पंकज निर्वाण, जिला उपायुक्त, उद्योग, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें