फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशा मुक्ति का संकल्प लेकर दौड़े 5000 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नमो युवा रन का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को डीयू के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नमो युवा रन का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति का संकल्प लेकर लगभग 5000 युवाओं ने दौड़ लगाई।
दौड़ की शुरुआत सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर और पद्मश्री एथलीट सुधा सिंह ने संगठन महामंत्री पवन राणा, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी की उपस्थिति में झंडी दिखाकर की। इस मौके पर मनोज तिवारी ने युवाओं को शपथ दिलाई कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र और परिवार की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि नमो युवा रन का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देना है ताकि वे विकसित भारत में अहम भूमिका निभा सकें। सेवा पखवाड़ा के तहत देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि यह दौड़ केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने का प्रतीक नहीं है बल्कि युवाओं में स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा कि पद्मश्री सुधा सिंह दिल्ली के युवाओं को खेल-कूद के लिए प्रेरित करेंगी और नशा विरोधी अभियान चलाएंगी। सुधा सिंह ने भी युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने कहा कि इस मैराथन ने साबित किया कि दिल्ली का युवा नशा मुक्ति और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार है। सेवा पखवाड़े के दौरान युवा मोर्चा घर-घर जाकर इस संदेश को पहुंचाएगा। कार्यक्रम में अभिषेक टंडन, सुमित सेठ, ब्रजेश राय, अमित गुप्ता, अरुण दराल, पुनीत शर्मा और गौरव जौरासिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें