फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मेट्रो में बिना मास्क पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तकनीकी टीम ने की रूट की जांच

Sun, 06 Sep 2020 03:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो
विज्ञापन
नोएडा एक्वा लाइन पर मेट्रो कोच या परिसर में बिना मास्क पकड़े जाने पर यात्री को 500 रुपये जुर्माना देना होगा। यही नहीं थूकने पर भी पहली बार में 100 और फिर प्रत्येक बार 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। सात सितंबर से मेट्रो के संचालन को देखते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कड़े नियम बनाए हैं। शनिवार को मेट्रो रूट का तकनीकी ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन


एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बिना मास्क और थूकने पर जुर्माने का प्रावधान तय किया गया है। 

एक्वा लाइन मेट्रो में कांटेक्ट लेस कार्ड, एनएमआरसी एप से जेनरेट किए गए क्यूआर कोड और टिकट काउंटर से खरीदे गए पर्ची वाले क्यूआर कोड टिकट के आधार पर यात्रा की जा सकेगी। यात्रियों को संक्रमण से बचने के लिए पहले दोनों विकल्पों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना होगा।
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने की रूट की जांच
एनएमआरसी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रवींद्र सक्सेना के नेतृत्व में ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल और रोलिंग स्टॉक की टीम ने शनिवार को मेट्रो रूट की तकनीकी जांच की। डिपो स्टेशन से लेकर सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन तक रेल मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम कई स्टेशनों पर रुकी और जांच पड़ताल की।

राइडरशिप के आधार पर होगा निर्णय
एनएमआरसी प्रबंधन का कहना है कि मेट्रो संचालन शुरू होने के दो-तीन दिन बाद समीक्षा की जाएगी। यदि राइडरशिप ज्यादा होती है यानी यात्री बड़ी संख्या में आते हैं तो मेट्रो को पूरे दिन चलाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अभी कोई तिथि तय नहीं है, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो 12 या 14 सितंबर से इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें