फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर के स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए 500 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान में हिस्सा लिया। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ शर्फे जेयां के नेतृत्व में अलग–अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 500 पौधे लगाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ शर्फे जेयां ने बताया कि आने वाले बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों को हरा-भरा बनाना है ताकि मरीजों को बेहतर और शांत वातावरण मिल सके और परिसर में स्वच्छ वायु का प्रवाह बना रहे। कार्यक्रम में डॉ कुंवर पाल सिंह, डॉ अल्ताफ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें