फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन मकान से 500 किलो सरिया समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से चोरों ने 500 किलो सरिया समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दूसरी वारदात विजय नगर क्षेत्र में की और टीन शेड का गेट तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दोनों पीड़ितों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पांडव नगर के रहने वाले जगदीश कुमार ने बताया कि डायमंड फ्लाई ओवर के पास वह अपने एक प्लॉट का निर्माण कर रहे हैं। पांच अक्तूबर को प्लॉट पर रखा 500 किलो सरिया, एल्युमिनियम के बर्तन और ट्रैक्टर की बैटरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। अगले दिन सुबह पांच बजे जब वह प्लॉट पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जांच पड़ताल के बाद 10 अक्तूबर को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उधर चोरों ने विजयनगर क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में रहने वाले लोकेश यादव ने बताया कि सजवान नगर उर्फ मिट्ठेपुर में उनका प्लॉट है। इसमें टीन शेड लगाकर एक कमरा बनाया था। 10 अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे राकेश राणा, विरेंद्र, रजनीश, मोहित सिसौदिया आदि सभी ने मिलकर उनके प्लॉट की बाउंडरी तोड़ दी और गेट एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें