फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: आधे अधूरे आवेदन ने रोकी नौनिहालों के स्कूल की राह, आरटीई के नियमों पर 50 प्रतिशत आवेदन नहीं उतरे खरे

Thu, 19 Dec 2024 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आरटीई के तहत दिसंबर में ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक से 19 दिसंबर तक अभिभावकों को पहले चरण के तहत आवेदन करने हैं। 17 दिन में करीब 21 सौ आवेदन अब तक विभाग को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण में 50 प्रतिशत आवेदन आधे अधूरे होने के कारण विभाग की ओर से निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदन के निरस्त हो जाने के कारण नौनिहालों की स्कूल जाने की राह रुक गई है।

विज्ञापन


पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आरटीई के तहत दिसंबर में ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक से 19 दिसंबर तक अभिभावकों को पहले चरण के तहत आवेदन करने हैं। 17 दिन में करीब 21 सौ आवेदन अब तक विभाग को मिल चुके हैं। इस बार आवेदन आने के साथ ही सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्यापन में करीब 50 प्रतिशत बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभिभावकों ने आवेदन करते समय कई गलतियां की है।

अभिभावकों से शिक्षा विभाग ने अपील की है कि वह आवेदन करते समय सावधानी बरतें। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक ग्राम पंचायत और वार्ड से बाहर आने वाले आवेदन को निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कई अभिभावकों ने आवेदन करते समय आय प्रमाण और जाति प्रमाण पत्र को ही नहीं लगाया है। वहीं कई अभिभावकों ने एक लाख से अधिक का आय प्रमाण पत्र लगा दिया है। आरटीई के नियमों के तहत आवेदन नहीं करने वाले बच्चों के ही आवेदन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन


पिछली बार 5 हजार से अधिक आए थे आवेदन
पिछले सत्र में पहले चरण में 5 हजार से अधिक आवेदन विभाग को मिले थे। नए सत्र के लिए पहले चरण में करीब अब तक 21 सौ आवेदन ही मिले हैं। जबकि पहले चरण के तहत आवेदन करने के लिए अब दो ही दिन बचे हैं। विभाग के लोगों का कहना है कि इस बार निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर 17 हजार बच्चों को दाखिला मिलना है।

तीन चरण की प्रक्रिया अभी बाकी
आरटीई के तहत आवेदन करने के लिए अभी तीन चरण की प्रक्रिया शेष है। दूसरे चरण के तहत एक से 19 जनवरी, तीसरे चरण के तहत एक से 19 फरवरी और चौथे चरण के तहत एक से 19 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। विभाग की ओर से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले यदि कोई संदेह हो तो वह कंट्रोल रूम पर फोन करके जानकारी कर सकते हैं।

आवेदन का सत्यापन साथ में किया जा रहा है। कई बच्चों के आवेदन आधे अधूरे होने के कारण निरस्त हुए हैं। अभिभावकों से अपील है कि आरटीई के नियमों के अनुसार ही आवेदन करें। अभी कई चरण की प्रक्रिया बाकी है। - राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें