फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएलएड की परीक्षा बैठे 50 प्रतिशत बिहार के युवा

Tue, 28 Oct 2025 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 43- भोगांव में एक परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा देकर निकलीं परीक्षार्थी आपस में प्रश्नपत्
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में डीएलएड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। डीएलएड की परीक्षा देने वालों में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी बिहार प्रदेश के हैं। ऐसा इसलिए है कि यहां चुनाव के बाद बंपर शिक्षक भर्ती की उम्मीद है। डीएलएड प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश के बजाए बिहार के परीक्षार्थी अधिक रुचि ले रहे हैं। यही कारण है कि जिले में कुल 6987 अभ्यर्थियों में से 50 प्रतिशत अभ्यर्थी बिहार से हैं। शिक्षक राजकुमार का कहना कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 के बाद कोई शिक्षक भर्ती नहीं हुई है इसलिए यहां का युवा डीएलएड प्रशिक्षण में कम रुचि ले रहा है। वही इसके उलट बिहार में लगातार शिक्षक भर्तियां हो रही हैं और वर्तमान चुनाव के बाद बंपर शिक्षक भर्ती की उम्मीद है। इसलिए लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर बिहार के युवाओं ने अपना नामांकन कराया है।सोमवार को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर बाल विकास विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान 580 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान 547 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। प्राचार्य डायट मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें