फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईवे पर 22 किमी में 50 अवैध कट बन रहे हादसों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार हादसाग्रस्त होने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने नेशनल हाईवे-58 पर सभी कट बंद करने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि परतापुर से दौराला तक 22 किमी की दूरी में 50 से अधिक अवैध कट है। इससे लोग गलत दिशा भी ज्यादा चलते और इन्हीं कारणों से हादसे अधिक होते है।
विज्ञापन

खड़ौली चौराहे पर ब्रेजा कार से टकराने के बाद पूर्व सीएम की इनोवा कार व एस्कॉर्ट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त को गया था। हादसे के बाद मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला मौके पर पहुंचे थे। लेकिन जब तक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरी कार से रवाना हो चुके थे। हालांकि काजला ने फोन पर पूर्व सीएम से उनका हालचाल जाना। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे पर परतापुर से लेकर दौराला तक 50 से अधिक अवैध कट है। इनमें सात ब्लैक स्पॉट भी घोषित है। उन्होंने पुलिस और एनएचएआई से अवैध कट बंद करने और गलत दिशा चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही होटल-ढाबों के पास हुए अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने की मांग की। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि अगले सप्ताह से हाईवे पर अभियान चलाया जाएगा और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें