फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात दिन तक बिजली को तरसते रहे 50 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव स्थित राधा कुंज कॉलोनी का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव स्थित राधा कुंज कॉलोनी के निवासी सात दिन तक बिजली को तरसते रहे। तमाम शिकायतों के बाद विद्युत निगम कर्मियों ने उनकी समस्या का समाधान किया, वह भी अस्थाई। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में 50 से अधिक परिवार रहते हैं। उनको बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर लगाया है, लेकिन गर्मी के कारण कॉलोनी में खपत बढ़ गई है। इस कारण रोजाना ट्रिपिंग हो रही थी। रविवार से आपूर्ति पूरी तरह बंद थी। ट्रांसफार्मर पर लगी एमसीबी बार-बार गिर रही थी। इसकी शिकायत इटैडा बिजली घर पर की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। वह लोग पिछले सात दिन से लगातार विद्युत निगम के कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। शनिवार को भी वो शिकायत करने पहुंचे। उसके बाद यूपीपीसीएल की टीम ने एमसीबी को हटा दिया है और समस्या का अस्थायी समाधान कर आपूर्ति चालू कर दी है। हालांकि इससे ट्रांसफार्मर जल सकता है। कर्मचारियों ने जल्द ही दूसरी एमसीबी लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें