फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पेशल ओलंपिक भारत में 50 खिलाड़ियों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की पहल को शहर में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश एसोसिएशन की ओर से पंजीकरण अभियान में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अभिभावकों, स्कूलों और विशेष शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से यह चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
विज्ञापन


अब अगली प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों की मेडिकल स्क्रीनिंग, आयु सत्यापन और स्पोर्ट्स-आधारित वर्गीकरण किया जाएगा। इसके बाद चयनित स्पेशल बच्चों को एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल और इंडोर गेम्स जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें